जुकाम होने के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन मौसम में बदलाव होने पर कई लोगों को जुकाम हो जाती है, तो अनेक लोग अधिक ठण्डी चीज खाने, नमी युक्त वातावरण में रहने से भी जुकाम से ग्रस्त हो जाते हैं। आमतौर पर जुकाम होने पर लोग सीधे एलोपैथिक दवा का प्रयोग करते हैं, लेकिन आप जुकाम का इलाज घरेलू उपायों से भी कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: फ्लू कितने समय तक रहता है?
लक्षण
- नाक से पानी बहना
- नाक में खुजली होना
- गले में खराश
- नाक बंद होना
- सिर में दर्द एवं भारीपन
- आँखों में जलन
- खाँसी
- बुखार
- छींक आना
घरेलू इलाज
- एक गिलास गर्म दूध में दो चम्मच हल्दी पाउडर डालकर पिएं। इससे बंद नाक और गले की खराश में आराम मिलता है। नाक से पानी बहना बंद हो जाता है।
- औषधीय गुणों से भरपूर अदरक की चाय आज कई भारतीय घरों की पहली पसंद है, जिनके दिन की शुरूआत अदरक की चाय की चुस्कियों से होती है। ये पीने में जितनी स्वादिष्ट है, उतनी ही सेहत के लिए फायदेमंद भी है। इसके सेवन से आप सर्दी, खांसी व जुकाम जैसी समस्याओं से छुटकारा पा सकते हैं। इसके कई फायदे हैं जैसे-इस चाय के सेवन से आप अपनी बहती हुई नाक पर काबू पा सकते हैं। साथ ही ये श्वसन पथ से कफ को बाहर भी निकालती है.
- खांसी के लिए आंवला काफी असरदार माना जाता है। बता दें कि विटामिन-सी से भरपूर आंवला, ब्लड सर्कुलेशन को बेहतर बनाने के अलावा सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी है। अपने खाने में आंवला शामिल कर आप एंटी-ऑक्सीडेंट्स का सोर्स बढ़ा सकते हैं। यह आपकी इम्यूनिटी को भी मजबूत करने में मदद करता है।
- शहद का सेवन कई तरीके से किया जाता है, जो सेहत को कई तरह से फायदा पहुंचाता है। अगर किसी को बहुत ज्यादा खांसी की समस्या हो रही है तो ऐसे में अदरक के साथ शहद का सेवन करें। इससे जुकाम पर काफी जल्दी असर होता है।
- खांसी की दवा के रूप में तुलसी का इस्तेमाल किया जाता है। इसके लिए आप तुलसी के पत्तों का रस निकाल कर पिएं, ये काफी फायदेमंद है. ये खांसी ठीक करने का काफी कारगर उपाय है।
- बड़ों की खांसी हो या बच्चे की खांसी, सभी में एलोवेरा का रस और शहद का मिश्रण काफी असरदार का करता है। यह खांसी की बहुत लाभकारी दवा मानी जाती है।
- अलसी की मदद से आप सर्दी-खांसी और जुकाम जैसी परेशानियों से छुटकारा पा सकते हैं। इसके लिए आप अलसी के बीजों को मोटा होने तक उबालें और उसमें नींबू का रस व शहद मिलाएं। इस मिश्रण का सेवन खांसी से आराम दिलाता है।
- यह ड्राई थ्रोट, संक्रमण और ज्यादातर प्रकार की खांसी के लिए अच्छा काम करता है। इसके अलावा, हल्दी को डाइट में शामिल करने पर इम्यूनिटी बढ़ाने और बीमारी से बचाने के लिए जाना जाता है। एक गिलास गर्म हल्दी वाला दूध पिएं, और आपका गला कुछ ही समय में ठीक हो जाएगा।
- बता दें कि सेब का सिरका कई घरेलू उपाय में इस्तेमाल किया जाता हैं। सेवा का सिरका खांसी की बहुत अच्छी दवा है। एक हिस्सा कच्चा, बिना छाना हुआ सेब का सिरका और दो हिस्से ठण्डा पानी मिलाकर दो पट्टियां भिगोएं। इन्हें निचोड़कर एक को माथे पर और एक को पेट पर रखें। दस-दस मिनट के बाद पट्टियां बदलते रहें। इस प्रक्रिया को बुखार कम होने तक दोहरायें।
- सर्दी-खांसी, जुकाम होने पर गुनगुना पानी ही पिएं। दरअसल, गुनगुना पानी आम सर्दी, खांसी और गले में खराश से लड़ने में मदद करता है। गुनगुना पानी गले में सूजन को कम करता है और शरीर से इंफेक्शन को बाहर निकालता है।
- अदरक और नमक का एक साथ उपयोग कर आप सर्दी-खांसी व जुकाम से राहत पा सकते हैं। इसके लिए आप अदरक को छोटे टुकड़ों में काटें और उसमें नमक मिलाएं। अब एक-एक कर इसे खाएं। इसके रस से आपका गला खुल जाएगा और नमक से कीटाणु भी मर जाएंगे।
- 7-8 मुनक्के पानी में डालकर उबालें। जब पानी आधा रह जाए तब मुनक्के निकालकर खाएं, और पानी को पी लें। इससे बहती नाक की समस्या से आराम मिलता है।
- सोंठ, छोटी पीपल और छोटी इलायची के बीज को 4-4 ग्राम की मात्रा में लेकर गुड़ के साथ पीस लें। इसकी 1-1 ग्राम की छोटी गोलियाँ बना लें। एक-एक गोली रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ लेने से जुकाम ठीक हो जाता है।
परहेज
- ठण्डी एवं बादी चीजों का सेवन बिल्कुल ना करें।
- दही और चावल का सेवन कम करें।
- कोल्ड्रिंक, आइसक्रीम बहुत ठण्डा पानी और बर्फ से बनी चीजों को नहीं खाना चाहिए।
- बासी भोजन बिल्कुल ना करें।
- जंकफूड और तेलीय भोजन का सेवन ना करें।
- मौसमी फल एवं सब्जियों का सेवन करें।
यह भी पढ़ें: आखिर क्यों सर्दियों में उभर आते हैं सारे शरीर के दर्द